logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क़स्बा क़स्बा की रट क्यों; बावनकुले ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- तीन राज्यों के चुनावी परिणाम भी देखो


नागपुर: क़स्बापेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (kasbapeth By-Poll Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हार का सामना करना पड़ा है। महाविकास अघाड़ी (MVA) के प्रत्यशी रविंद्र ढंगेकर ने भाजपा उम्मदीवार हेमंत रासने को लगभग 11 हजार वोटो से हरा दिया। इस हार के बाद एमवीए नेता लगातार भाजपा (BJP) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) पर हमलावर है। विपक्ष के इस आरोप पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने करारा जवाब दिया है। 

बावनकुले ने कहा, "क़स्बापेठ में महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी रवींद्र धंगेकर के पीछे छिपी सहानुभूति थी। क्योंकि इससे पहले वे दो बार विधान सभा का चुनाव लड़ चुके थे। मैंने वहां के लोगों के बीच भी यात्रा की है। धंगेकर के दो बार चुनाव लड़ने के कारण लोगों की राय थी कि उन्हें इस बार वोट देना चाहिए।जिसमें हमने स्वीकार कर लिया है।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, "एक विधानसभा सीट जितने से यह कहना गलत है कि यह महाराष्ट्र की पूरी तस्वीर दिखाता है। चिंचवाड़ चुनाव में हमने 51 फीसदी मतों से जीत हासिल की है। हम क़स्बा में चार प्रतिशत से पिछड़ गए। जनता पर फिर से भरोसा करते हैं। अगर कुछ गलत है तो हम उसे सुधार करेंगे और अगले चुनाव में उसे पूरी ताकत से लड़ेंगे।"