logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अलग रह रही पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,अदालत ने दी जमानत


नागपुर:नागपुर एक पति पर उसकी पत्नी ने ही दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी जिसके बाद पति को गिरफ्तार लिया गया. इस मामले में जमानत हासिल करने के लिए पति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर जिसकी सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे ने याचिकाकर्ता पति को शर्तों के आधार पर जमानत प्रदान कर दी. पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वह पति से अलग रहती है. 8 अक्टूबर 2022 को याचिकाकर्ता उसके घर में घुसा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके इस कृत्य की किसी को भी जानकारी देने पर उसके पुत्र, पिता और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी.
अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष और याचिकाकर्ता के वकील की तरफ से दलीलें रखी गई.पैरवी के दौरान सहायक सरकारी वकील ने कहा कि पति और पत्नी 18 महीनों से अलग रहते हैं. पत्नी की सहमति के बिना इसे दुष्कर्म ही माना जाएगा.सरकारी वकील ने पक्ष रखा की याचिकाकर्ता किसी दूसरी युवती के साथ रहता है. यदि उसे छोड़ा गया तो वह पुनः यही हरकत कर सकता है.मामले की सुनवाई और दो पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि भले ही याचिकाकर्ता पर दूसरी युवती के साथ रहने का आरोप लगाया जा रहा हो लेकिन इसके कोई सबूत नहीं दिए गए है.
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की पैरवी  कर रहे अधि.अली ने कहा कि भारतीय या. दंड संहिता की धारा 375 और उसके उपनियम 2 के अनुसार दुष्कर्म की संज्ञा दी गई है। जिसके अनुसार यदि पति जबरदस्ती भी करे तब भी पत्नी यदि 18 वर्ष से अधिक उम्र की हो तो यह दुष्कर्म की संज्ञा में नहीं आता है. याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया की इस मामले में पति को दुष्कर्म के आरोपों के तहत गिरफ़्तार ही नहीं किया जा सकता।