logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गुप्तधन की तलाश में जादू-टोना, पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: हिंगना थाना अंतर्गत सावंगी देवली गांव में गुप्त खजाने के नाम पर जादू-टोना करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शंकर सावरकर (67, खापनी मोरेश्वर), विट्ठल सोमनकर (52, सावली), बाबा टेंभुरकर (57, टाकलघाट), वंदना गडकर (40, सावली), संदीप बहादुरे (45, टाकलघाट) निवासी रूप में हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सावंगी देवली गांव में हर्षल सोनावणे नमक व्यक्ति का खेत है। खेत के पास ही एक हनुमान मंदिर। वहीं मंदिर से लगकर एक खेत में पिछले कई दिनों से गुप्तधन गड़ा होने की अफवाह फैली हुई थी।

बीते रविवार को गांव के कुछ लोगों मंदिर के पिछले कुछ करते हुए दिखाई दिए। शंका होने पर ग्रामीण मंदिर के पीछे गए तो चार लोग जादू टोना करते दिखाई दिए। वहीं जब इसको लेकर जब उनसे पूछा गया तो सभी ने गुप्तधन की तलाश के लिए भानामती व जादू-टोना करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी हिंगना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।