logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किरीट सोमय्या के ख़िलाफ़ विरोधी दल की महिला कार्यकर्ताओं ने विदर्भ भर में किया प्रदर्शन


भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमय्या का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेज है.विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है.उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय को लेकर जांच किये जाने का ऐलान किया है.किरीट सोमय्या के ख़िलाफ़ विरोधी दलों की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन तेज हो गया है.नागपुर समेत विदर्भ के अलग-अलग जिलों में ये प्रदर्शन हुए.नागपुर में शिवसेना ठाकरे गट की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया। उधर गोंदिया में भी कुछ इसी तरह का प्रदर्शन हुआ.कथित वीडियो को लेकर नाराज महिला कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में लगी सोमय्या की फ़ोटो पर चप्पल बरसाये। अमरावती में शिवसैनिक (ठाकरे गुट ) द्वारा न सिर्फ सोमय्या के फोटो पर चप्पल मारो आंदोलन किया गया बल्कि उड़ान पुल पर सोमय्या का पुतला टंगाकर विरोध दर्ज कराया गया.इसी तरह से बुलढाणा में भी ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने भी प्रदर्शन किया।