logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

महिलाओं को किया जा रहा टारगेट, चित्र वाघ बोलीं- ऐसा ही रहा तो भविष्य में कोई महिला राजनीति में नहीं आएगी


नागपुर: शीतल म्हात्रे के साथ जो हो रहा है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आज जो शीतल के साथ साथ हो रहा है कल मेरे या अन्य महिलाओं के साथ भी हो सकता है। जनसंख्या की 50 प्रतिशत आबादी के प्रति जानबूझकर इस तरह की बाते और तस्वीर पेश किआ जाएगी तो भविष्य में कोई महिला राजनीति में नहीं आएगी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पत्रकारों से यह बात कही। 

वाघ एक दिन के नागपुर दौरे पर पहुंची हुई है। इस दौरान उन्होंने गणेश पेठ स्थित शहर भाजपा मुख्यालय में जिला और शहर महिला नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन को किस तरह मजबूत बनाया जाए इसपर काम करने का आवाहन उन्होंने महिला नेताओं से किया। 

भाजपा नेता ने कहा, "शीतल महात्रे पहली बार राजनीति में नहीं आई है। पिछले कई सालों से वह राजनीति कर रही हैं। वह मुंबई मनपा में एक पार्षद के तौर पर भी काम कर चुकी है।" उन्होंने आगे कहा, "उस समय भी उद्धव गुट के विधायक घोषड़कर ने किस तरह उन्हें प्रताड़ित किया था सभी को पता है। जब वह एक महिला को हरा नहीं सके तो भिन्न-भिन्न रास्ते अपना कर हमला किया गया। उनका नंबर टॉयलेट में लिख दिया गया। शुरू कार्यक्रम में किस तरह उनके साथ व्यवहार किया गया सभी ने देखा है।"

वाघ ने कहा, उस समय भी कोई सामने नहीं आया उस महिला ने अकेले अपनी लड़ाई लड़ी। आज भी वही हो रहा है। वहीं जो सब दिखाया जा रहा है वह बेहद गलत है उसपर रोक लगनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, “आज जो शीतल के साथ हो रहा है वह मेरे सहित अन्य महिलाओं के साथ भी हो सकता है। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो सच्चाई है सबके सामने आनी चाहिए।”

ऐसा ही रही कोई महिला राजनीति में नहीं आएगी। 

वाघ ने कहा, "राजनीति में महिलाओं की संख्या बेहद कम है और जो भी है उन्हें प्रतोसहित कर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। राजनीति अच्छा क्षेत्र है। समाज और लोगों के लिए काम करने वाला क्षेत्र है। लेकिन जिस तरह की हरकत शीतल के साथ की गई वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "सभी के परिवार है। एक महिला के प्रति अगर इस तरह की बात की जाएगी और उन्हें टारगेट किया जायेगा तो भविष्य को कोई महिला राजनीति में नहीं आएगी। और न ही कोई नई लीडरशिप तैयार होगी।एक महिला जो समाज में होने कुछ योगदान दे रही है आखिर उसे टारगेट क्यों किया जा रहा ऐसा सवाल भी वाघ ने किया।