logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लंदन स्ट्रीट में बनेगा वर्ल्ड क्लास सब्जी मार्किट, डिजाइन हुआ फ़ाइनल


नागपुर: लन्दन स्ट्रीट (Londan Street) पर बनने वाले वर्ल्ड क्लास सब्जी मार्किट का डिजाइन फ़ाइनल हो गया है। सोमवार को नागपुर महानगर पालिका ने इसका आधिकारिक डिजाइन सार्वजनिक कर दिया है। ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नागपुर के होते विस्तार और भविष्य को देखते हुए लंदन स्ट्रीट पर सर्व सुविधा युक्त सब्जी मंडी बनाने की बात काही थी। इसी के मद्देनजर पिछले दोनों केंद्रीय मंत्री ने परियोजना की समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद आज डिजाइन फ़ाइनल किया गया है। 

राजेंद्र नगर से लेकर वर्धा रोड तक लन्दन स्ट्रीट का एरिया है। मनपा इसे विकसित कर रही है। जयताला परिसर के प्लाट नंबर 19 में मनपा यह यहाँ सर्व सुविधा युक्त वर्ल्ड क्लास सब्जी और मटन मार्किट बनाने वाली है। 

ज्ञात हो कि, मनपा ने रेडिसन चौक पर लंदन स्ट्रीट पर एक मॉल का निर्माण किया है। जो बेहद कामयाब हुआ है। कई बड़े ब्रांड ने यहाँ अपने स्टोर खोला हुआ है। इसी के साथ कई लोगों ने अपना कार्यालय के लिए यहाँ अपनी जगह भी ली है। इसी के साथ मनपा लन्दन स्ट्रीट में प्लाट भी बिक्री कर रही है।