logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भंडारा, अमरावती और वर्धा की वर्षों पुरानी मांग मंजूर, राज्य सरकार ने जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा


नागपुर: वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे-फडणवीस सरकार का पहला बजट पेश कर दिया। इस बजट में  भंडारा, अमरावती और वर्धा की वर्षों पुरानी मांग मंजूर करते हुए इन जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करने की घोषणा कर दी। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने इस साल के आखिर तक इन मेडिकल कॉलेजों के काम किस शुरुआत हो जाएगी यह भी कहा है।

ज्ञात हो कि, पिछले कई सालों से इन तीनों जिलों के नागरिक यहाँ मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की मांग कर रहे थे। इन जिलों में अस्पताल नहीं होने के कारण इन्हे इलाज के लिए नागपुर आना पड़ता था। इससे एक तरफ जहां लोगों को समय बर्बाद होता था, वहीं दूसरी तरफ उन्हें काफी परेशानी होती थी। वहीं सरकार के इस निर्णय के बाद इन जिलों के नागरिकों में इलाज के लिए नागपुर नहीं आना पड़ेगा। 

राज्य में बनेंगे 14 नए हॉस्पिटल 

वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में स्वस्थ्या को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य में 14 नए मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की है। इन घोषणा में विदर्भ के तीन जिले अमरावती, भंडारा और वर्धा भी शामिल है। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने साल के आखिर तक इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण शुरू होने के बायत भी कही।