logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बुर्खा पहन मेयो अस्पताल में घुसा युवक, एमएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी ने पकड़ा


नागपुर: शहर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक बुर्खा पहन कर अस्पताल में घुस गया। हालांकि, सुरक्षा में तैनात एमएसएफ की जवान ने संदिग्ध हरकत को देखते हुए पकड़ा और पूछताछ की। पहले तो वह सभी को महिला डॉक्टर लगी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई। गिरफ्तार युवक का नाम जावेद शेख है। वहीं इसके बाद आरोपी को तहसील थाने के हवाले कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मेयो परिसर में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी संतोषी यूईके को बुर्खा पहने एक महिला संदिग्ध स्थिति में घूमती दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कपडे देखकर पहले तो लगा की वह महिला डॉक्टर है। लेकिन, जब जांच की गई तो बुरखे के अंदर युवक निकला। 

पूछताछ में पता चला कि, युवक को पुरुषों के प्रति आकर्षण हैं। इस कारण वह महिला का रूप धारण कर अस्पताल परिसर में घूम रह था। मिली जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कई समय से परिसर में घूमता रहता है। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से वह चीजें मिली, जो महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी तहसील पुलिस को दी गई। जहां युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विविध एंगल से जांच कर रही है।