logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क्रिकेट सट्टे में हार की वजह से युवक ने की आत्महत्या,सदमें में पहुंची माँ की बिगड़ी तबियत हुई मौत


नागपुर: नागपुर शहर के छापरु नगर इलाके में एक बेहद दुखद घटना घटी है.इस घटना के बाद एक परिवार पर दुखों का पहाड़ रूट पड़ा है.48 घंटे के भीतर एक परिवार में 20 वर्षीय बेटे की आत्महत्या और उसके बाद उसकी माँ की भी दुखद मृत्यु हो गयी.लकड़गंज थाने में तहत आंबेडकर चौक के पास छापरु नगर परिसर में वाघवानी परिवार रहता है.इस परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटा है.बताया जा रहा है की मृतक 20 वर्षीय खितेन नरेश वाघवानी शनिवार को रात करीब 3 बजे घर लौटा था.देर से घर आने पर खितेन की माँ ने उसे फटकार लगाई थी.इस घटना के अगले दिन एक रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में हिस्सा लेने सारा परिवार शहर के आशीर्वाद नगर में गया हुआ था.इसी बीच खितेन ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.परिवार जब घर वापस लौटा तो उन्हें खितेन फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो मृत हो चुका था.घर के जवान बेटे की मौत को 48 घंटे भी नहीं बीते थे की उसकी माँ दिव्या नरेश वाघवानी की भी मृत्यु हो गयी.मृतक के परिजनों ने बताया की बेटे की मौत के बाद माँ दिव्या की अचानक से तबियत ख़राब हो गयी वो भारी सदमे में पहुंच गयी थी.उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी। बताया जा रहा है की माँ के मन में अपने बेटे को डांटने को लेकर पछतावा था उसे ऐसा लग रहा था की उसकी डांट की वजह से बेटे ने आत्महत्या कर ली है.

युवक की आत्महत्या को लेकर कई तरह की बांते कही जा रही है कहा जा रहा रहा है  खितेन क्रिकेट सट्टा खेलता था.और वह पांच से छह लाख रूपए हार भी चुका था.इसी वजह से वो परेशान था.लेकिन पुलिस ने फ़िलहाल इस दावे की पुष्टि करने से इनकार किया है.लकड़गंज पुलिस के मुताबिक मृतक सट्टा खेलता था या नहीं यह अब तक स्पस्ट नहीं हुआ है.लेकिन उसका फोन अब तक बरामद नहीं हुआ फोन मिलने के बाद मौत की असल वजह का पता चल पायेगा।पुलिस ने खितेन के दोस्तों और अन्य करीबियों से पूछताछ की है.