logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गिरफ़्तार करने आये पुलिस वालों को देख युवक दूसरी मंजिल से कूदा,अस्पताल में हुई मौत


नागपुर: पुलिस से बचने के लिए एक 26 वर्षीय युवक घर के दूसरे माले से कूद गया इस घटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मामला नागपुर के कपिल नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले न्यू म्हाडा कॉलोनी निवासी था.मृतक मोहम्मद इमरान शेख की सोमवार को मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.दरअसल इरफ़ान मवेशी तस्करी के एक मामले में फ़रार था.यह मामला जिले के ही देवलापार पुलिस थाने में दर्ज हुआ था.देवलापार पुलिस के 3 पुलिसकर्मी कपिल नगर पुलिस थाने के 3 पुलिस कर्मी उसे गिरफ़्तार करने के लिए उसके घर गए थे.पुलिस को देख इरफ़ान दो मंजिल घर से नीचे कूद गया.जिसमे उसे गंभीर चोटें आयी.घरवालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन सोमवार को मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.घर वालों ने आरोप लगाया है की चोटिल इरफ़ान को छोड़कर पुलिस कर्मी वापस चले गए.अगर पुलिसवाले उसे अपने वाहन से अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी.गुस्साये लोगों ने कपिल नगर पुलिस थाने में इकठ्ठा होकर नाराजगी भी जताई और इस मौत के लिए उसे पकड़ने आये पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया।