logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

युवक हत्या मामला: एक महीने बाद खुला राज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: एमआईडीसी थाना अंतर्गत हुए युवक की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुनील हरिनारायण पंचेश्वर (24, भीम नगर बस्ती) है।

ज्ञात हो कि, बीते महीने में 25 तारीख को एमआईडीसी थाना अंतर्गत कार्तिक नगर टेकड़ीपर चंदन शिवभजन शाहा (22, चंदन नगर) का शव मिला था। युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या का दी  गई थी। पुलिस ने मृतक के भाभी की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सुनील हरिनारायण को हिरासत में लिया था। हालांकि, पहले तो आरोपी ने हत्या की बात से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने अपने स्टाइल में पूछताछ करना शुरू की तो आरोपी ने हत्या की बात काबुल कर ली।

आरोपी ने बताया कि, हत्या वाले दिन आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मृतक चन्दन ने आरोपी को माँ की गाली दे दी थी। इसको लेकर आरोपी गुस्से में था। आरोपी ने विवाद के दौरान पत्थर से चंदन के सर पर वार कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अभी आगे की जांच कर रही है।