logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

युवक ने नाबालिग के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 


नागपुर: बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की दादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम साहिल नरेश सरकानिया (19, कैकाडी नगर, बेलतरोड़ी) है। आरोपी मुलता उत्तर प्रदेश का निवासी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर आरोपी और पीड़िता की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग को अपने प्यार में फंसाया। एक जनवरी 2023 को नाबालिग के घर में अकेले होने पर वह आया और जबरदस्ती संबंध बनाए। इस इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 

जैसे ही इस बात की जानकारी पीड़िता के दादी को लगी तो वह नाबालिग को लेकर बेलतरोड़ी थाना पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ,आगे की जांच जारी है।