logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Zero Mile Development: मनपा को भूमि हस्तांतरित करने राज्य सरकार को भेजे प्रस्ताव, हेरिटेज संरक्षण समिति प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने का निर्देश


नागपुर: जीरो माइल्स का विकास करने के लिए प्रस्ताव बनाया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने बजट भी प्रस्तावित किया है। हालांकि, जमीन का अभी तक हस्ताक्षरण नहीं हुआ है। इसी को लेकर गुरुवार को नागपुर महानगर पालिका में बैठक हुई। बैठक में हेरिटेज संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने जिला कलेक्टर कार्यालय को निर्देश दिया कि नागपुर के ऐतिहासिक जीरो माइल के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए यह जमीन, जो सरकार के अधीन है, नागपुर महानगरपालिका को हस्तांतरित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ऐतिहासिक जीरो माइल के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा सीएसआर फंड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया। इस प्रस्ताव के अनुसार गुरुवार (6) को नगर निगम मुख्यालय स्थित आयुक्त कक्ष में हेरिटेज संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। हेरिटेज संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. विपिन इटनकर, मुख्य अभियंता एवं समिति की सदस्य सचिव श्रीमती लीना उपाध्याय, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक अतुल गुप्ता एवं उप महाप्रबंधक प्रदीप पॉल उपस्थित थे।

समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि जीरो माइल से सटी सभी सरकारी जमीन को सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम परिसर में पर्यटकों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जीरो माइल का सौंदर्यीकरण महाराष्ट्र सरकार के धन से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने बैठक में बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त धनराशि का उपयोग इस निकटवर्ती भूमि को विकसित करने के लिए किया जाएगा।