logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Zero Shadow Day: दोपहर अचानक गायब हुई परछाई, उपराजधानी के कई क्षेत्रों में दिखा ऐसा नजारा


नागपुर: आसमान में सूरज हो तो परछाई का दिखना निश्चित है लेकिन, 26 मई को ठीक 12 बजकर 10 मिनट पर  नागपुर में  आसमान में सूरज होने के बावजूद किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखाई दी। ये घटना हिंदुस्तान में समेत दुनिया के कई हिस्सों में नजर आई है। यह एक बेहद खास भौगोलिक घटना है। जिसे जीरो शेडो डे के नाम से जाना जाता है। इसमें कुछ समय के लिए जमीन पर मौजूद किसी भी चीज की परछाई दिखना बंद हो जाती है। वैसे अलग -अलग जगह पर ये घटना अलग -अलग दिन देखी गई।  

जैसे सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण होता है वैसे ही  जीरो शेडो  भी एक बेहद अहम घटना है। जीरो शेडो  के दौरान सूर्य हमारे बिल्कुल सिर के ऊपर होता है, जिसकी वजह से हमारी परछाई नहीं बनती।  जब सूर्य बिल्कुल हमारे सर के ऊपर होता है, तो उसकी किरणें हम पर लंबवत पड़ती हैं। इस दौरान कोई भी ऐसी चीज जो जमीन पर रखी हुई होगी तो उसकी परछाई हमें नहीं दिखेगी।  इस खास भौगोलिक घटना के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देने के लिए रमन साइंस सेंटर में खास व्यवस्था की गई थी।   यहाँ बच्चों ने  जीरो शैडो कैसा बनता इसका प्रत्यक्ष अनुभव करने के साथ ही भौगोलिक दृष्टिकोण से भी समझा। 

सूर्य और पृथ्वी की स्थिति

यह विशेष स्थिति, पृथ्वी की घूमने की धुरी के झुकाव के कारण बनती है। पृथ्वी, सूर्य के परिक्रमा तल के लंबवत होने की बजाय उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है। इसी वजह से हर दिन दोपहर में सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर नहीं आ पाता है। लेकिन, कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच के स्थान पर पृथ्वी पर साल में दो बार ऐसा होता है, जब पृथ्वी पर सूरज की रोशनी एकदम संभवत पड़ती है। यानी  कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच के स्थानों पर साल में दो बार जीरो शैडो डे आता है।