logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ZP Budget 2023: जिला परिषद् में जमकर हंगामा, नाना कंभाले ने अध्यक्ष पर फेंकी फ़ाइल


नागपुर: जिला परिषद् (Nagpur Zilla parishad) की बजट सत्र में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस (Congress) के बागी सदस्य ने नाना कंभाले (Nana Kumbhale) अप्रत्याशित हरकत करते हुए टेबल पर रखी बजट फाइल को उठाकर अध्यक्ष मुक्ता कोकाड्डे (Mukta Kokade) की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह बाहर चले गए। कुंभाले की इस हरकत पर सदन ने एक मत से उनके निलंबन का प्रस्ताव पास किया गया।

क्या है मामला?

शुक्रवार को जिला परिषद की आम सभा थी जिसमे आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया। बजट पेश होने के बाद अध्यक्ष ने सभा में बजट पर चर्चा को मंजूर किया। इस पर चर्चा शुरू थी की कांग्रेस के बाग़ी नाना कंभाले ने अप्रत्याशित हरकत कर दी। उन्होंने टेबल पर रखी बजट की फाइल को अध्यक्ष की तरफ उछाल दिया। इसके बाद वो सदन से बाहर चले गए।कंभाले के इस रुख को लेकर सदन में एक मत से उनके निलंबन का प्रस्ताव पास किया गया। जिसे विभागीय आयुक्त के पास भेजा जाएगा। 

कंभाले के इस व्यवहार के बाद विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। कंभाले ने आरोप लगाया की कृषि सभापति प्रवीण जोध और समाज कल्याण सभापति मिलिंद सुटे ने उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। वहीं दूसरी और सत्ता पक्ष ने कंभाले को सदन की गरिमा का एहसास कराते हुए ऐसा व्यवहार न किये जाने की सलाह दी है।  

मुझे किया गया अपमानित

वहीं अपने इस व्यवहार पर कंभाले ने कहा कि, "जिला परिषद का सत्ता पक्ष मनमाने ढंग से चला रहा है। विरोधियो की आवाज को दबाने का प्रयास किये जा रहा है। बजट में नियम के विरुद्ध जाकर प्रावधान किये गए है। जब हमने बोलने का प्रयास किया तो हम पर गलत टिप्पणी की गई।"

जिलाधिकारी के पास सभापतियों की शिकायत 

सभा के सत्तपक्ष ने जहा कंभाले के निलंबन के प्रस्ताव को एक मत से पास किया है तो वही विपक्ष ने दोनों सभापतियों की शिकायत जिलाधिकारी से किये जाने की बात कही है।