logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्थानिया निकाय चुनाव के पहले एक्टिव मोड़ पर सरकार, नगर पंचायतों को जारी किए 50 करोड़ रुपए


नागपुर: राज्य में साल के आखिर में महानगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग काम में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार भी एक्टिव मोड़ पर आ गई है। राज्य सरकार ने नागपुर और चंद्रपुर जिले में मौजूद नगर पंचायतों में विकास के लिए 50 करोड़ की राशि जारी की है। यह राशि दोनों जिलों की विभिन्न नगर पंचायतों में वितरित की जाएगी। 

बुधवार को राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों की नगर पंचायतों में विकास के लिए 500 करोड़ रुपए जारी किया। इन जिलों में विदर्भ के नागपुर और चंद्रपुर जिले का भी समावेश है। सरकार ने नागपुर जिले के कामठी, महादुला, पिंपला और बहादुरा नगर पंचायत के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। आप को बता दें कि, यह सभी नगर पंचायत राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले के विधानसभा क्षेत्र में आती है।

नागपुर के साथ चंद्रपुर जिले की बल्लारशाह और पोंचूर्ण नगर पंचायत के लिए भी 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली दोनों नगर पंचायतों में बराबर में राशि वितरित की जाएगी। इसी के साथ बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ और देउलगांव के लिए पांच करोड़ की राशि जारी हुई है।