logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर अंबादेवी में भव्य महाआरती, सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने 75 दियों से की प्रार्थना


अमरावती: अमरावती के अंबादेवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सांसद डॉ. अनिल बोंडे के नेतृत्व में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस भक्तिपूर्ण समारोह में ७५ दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई, और "जय अंबादेवी" व "भारत माता की जय" के उद्घोषों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वा जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिन के मौके पर देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने अमरावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ७५वें जन्मदिन के अवसर पर अंबादेवी मंदिर में भव्य महाआरती आयोजित की।

इस अवसर पर 75 दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में "जय अंबादेवी" और "भारत माता की जय" के उद्घोषों से भक्तिपूर्ण वातावरण बन गया। इस महाआरती में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप, धूप और मंत्रघोष के साथ कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बनाया।