logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

"अघाड़ी के वादे केवल वोट के लिए, मोदी जी का दावा पत्थर की लकीर", अमरावती में गरजे अमित शाह


अमरावती: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को जिले की मोर्शी विधानसभा सीट (Morshi Assembly Seat) पर चुनाव प्रचार किया। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। इस दौरान शाह ने कांग्रेस (Congress) सहित महाविकास अघाड़ी (MVA) पर जमकर हमला बोला। शाह ने महाविकास अघाड़ी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। शाह ने कहा कि, "आज, हमने भाजपा के घोषणापत्र की घोषणा की है, जबकि महा विकास अघाड़ी के वादे केवल वोट हासिल करने के लिए हैं। इसके विपरीत, पीएम मोदी (PM Modi) हमेशा लोगों से किए गए वादे पूरे करते हैं।"

अमित शाह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक, राम मंदिर, धारा 370 को हटाने का वादा किया था, जिसे हमने हटा दिया। कांग्रेस का वादा केवल वोट के लिए होता है, लेकिन मोदी का दावा पत्थर की लकीर होती है। महाराष्ट्र की विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख से ज्यादा रूपये भेजा है। वहीं महाविकास अघाड़ी की सरकार ने केवल एक लाख करोड़ ही भेजा था।" शाह ने जनता से भाजपा उम्मीदवार उमेश आत्माराम यवलकर को जितने का आवाहन किया।