logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: पूर्व विधायक चैनसुख संचेती सहित 29 के खिलाफ मामला दर्ज, यह है मामला


बुलढ़ाना: जिले के मलकापुर में स्थानीय राजनीती के मुद्दे पर भाजपा के दो गुट में तनाव हो गया है। कानून के उललंघन के मामले में पूर्व विधायक चैनसुख संचेती और उनके गार्ड  समेत 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बुलढाणा जिले के मलकापुर कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के एक गुट ने जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। जिससे कृषि उत्पादन बाजार समिति में बीजेपी के दो गुटों के बीच विवाद छिड़ गया है। बाजार समिति संचालक चुनाव में पूर्व विधायक चैनसुख संचेती के नेतृत्व में भाजपा ने जीत हासिल की थी। 

लेकिन अब एक ही संचालक मंडल में दो गुट हो गए हैं और चैनसुख संचेती गुट ने वर्तमान सभापति शिवचंद तायडे के अविश्वास प्रस्ताव दायर किया जिसके बाद सभापति शिवचंद तायडे को पद से  हटा दिया गया। इस बीच, भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 

इस मौके पर पूर्व विधायक चैनसुख संचेती के समर्थकों ने बाजार समिति प्रवेश द्वार के सामने नारेबाजी कर कानून का उल्लंघन किया। इस मामले में  पूर्व विधायक चैनसुख संचेती, यश सुरेश कुमार संचेती, राहुल उर्फ बबलू देशमुख, और अन्य 15 को 20 बाउंसर समेत कुल 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।