logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana Lok Sabha: महायुति में बड़ी टूट! विधायक संजय गायकवाड़ ने भरा नामांकन


बुलढाणा: बुलढाणा लोकसभा सीट पर महायुति में फुट पढ़ती दिखाई दे रही है। दूसरे चरण के चुनाव में नामांकन शुरू होते ही बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाणा सीट से अपना नामांकन भर दिया है। गायकवाड़ ने शिवसेना सहित निर्दलीय उम्मदीवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। शिवसेना नेता के इस कदम से पार्टी में हड़कंप मच गया है। 

ज्ञात हो कि, शिवसेना ने अभी तक बुलढाणा लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इसके पहले ही आज संजय गायकवाड़ दोपहर दो बजे अपने समर्थको के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि, इस दौरान भाजपा और एनसीपी के कार्यकर्ता मौजूदा नहीं थे।

वापस लेने के लिए नहीं भरा जाता नामांकन 
शिवसेना विधायक गायकवाड़ ने आज बुधवार को दो नामांकन पत्र दाखिल किया. एक शिवसेना पार्टी और दूसरा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा है। अर्जी दाखिल करने के बाद संजय गायकवाड़ ने सुझावात्मक प्रतिक्रिया दी। गायकवाड़ ने कहा है कि आवेदन वापसी के लिए दायर नहीं किया गया है। 

शायद उन्हें एबी फॉर्म मिलना चाहिए!

जिले में हुए इस सियासी ड्रामे के बाद प्रतापराव जाधव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। यह पता नहीं चल पाया है कि संजय गायकवाड ने आवेदन क्यों भरा। जाधव ने चुटकी लेते हुए कहा, शायद उन्हें एबी फॉर्म मिलना चाहिए।

देखें वीडियो: