logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शहर में लगे ‘नगरसेवक लापता हैं’ के पोस्टर, विभिन्न समस्याओं से नागरिक हैं परेशान, नगरसेवक नदारद


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: महानगरपालिका में कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी का असर अब सीधे नागरिकों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। महानगरपालिका में कांग्रेस के गुटनेता पद को लेकर धानोरकर बनाम वडेट्टीवार गुटों के बीच चल रही खींचतान के चलते कांग्रेस के नगरसेवकों को अपने-अपने गुट के साथ बनाए रखने के लिए बाहरगांव की सैर पर भेजे जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है। लेकिन नगरसेवकों के प्रभाग से बाहर रहने के कारण अब आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर में नालों की सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, सड़कों पर गड्ढे और नागरिकों की अन्य समस्याएं बढ़ गई हैं। लेकिन प्रभाग के नगरसेवक ही उपलब्ध नहीं होने से नागरिकों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि उनकी समस्याओं का समाधान आखिर कौन करेगा। 

चंद्रपुर शहर के प्रभाग क्रमांक 17 के कांग्रेस नगरसेवक आकाश मानकर और महानंद वाडके पिछले कई दिनों से प्रभाग में उपलब्ध नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी दिखाई दे रही है। बारिश के कारण नालियां जाम हो गई हैं, कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद हैं और सड़कों की हालत खराब है। 

इसके बावजूद नगरसेवक अपने राजनीतिक दौरे में व्यस्त होने से नागरिकों की समस्याएं अनदेखी होने का आरोप लगाया जा रहा है। इससे नाराज कुछ नागरिकों ने चंद्रपुर शहर के बल्लारपुर बायपास मार्ग स्थित उड़ान पुल के पास “नगरसेवक लापता हैं” ऐसा फलक लगाकर अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। यह फलक अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।