logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

कांग्रेस नेतृत्व में राज्य में बनेगी सरकार, नाना पटोले बोले- सीटों के बटवारे पर चल रही बात


भंडारा: महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने राज्य में कांग्रेस (Congress) की अगुवाई में सरकार बनने का दावा किया है। शनिवार को भंडारा जिले (Bhandara) में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, “राज्य में कांग्रेस के लिए अनुकूल स्थिति है। इसी के साथ पार्टी अपने संगठन का विस्तार करने में जुट गई है। वर्तमान में लोगों का कांग्रेस के प्रति भी लगाव भी लगातार बढ़ रहा है।”

अजित पवार के बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है। पार्टी के आधे नेता अजित पवार और शरद पवार के साथ बांट गए हैं। वहीं इसपर बोलते हुए पटोले ने कहा, “ शरद पवार और उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी में हैं और वाम अघाड़ी उनके साथ है, इसलिए कांग्रेस फिलहाल यह स्थिति लेकर चल रही है कि महा अघाड़ी उन सभी की राय के मुताबिक ही भविष्य में चुनाव कराएगी।”

सीट बटवारे के सवाल पर पटोले ने आगे कहा, “सीट आवंटन अभी तय नहीं हुआ है लेकिन महाविकास अघाड़ी की चर्चा के बाद सीट आवंटन पर फैसला होगा। सीट आवंटन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, चूंकि कांग्रेस फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए कांग्रेस आगे आएगी और अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी।”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “वर्तमान में महाराष्ट्र में 48 लोकसभा क्षेत्रों का परीक्षण किया गया है और सीटों का आवंटन सर्वसम्मति से किया जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हम कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निकाय संस्था के सभी चुनाव अपने दम पर लड़ने के रुख पर अब भी कायम हैं।”