logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

"मुझे पंख ही नहीं, तो काटेगा कौन?" उद्धव ठाकरे के 'लाचार' वाले बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार


मुंबई: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इस समय एक विमान यात्रा के दौरान हुई दो बड़े नेताओं की मुलाकात की जबरदस्त चर्चा है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा परभणी की जनसभा में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर किए गए तीखे हमले का अब फडणवीस ने बेहद चुटीले लेकिन कड़े अंदाज में जवाब दिया है। फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा, "मुझे पंख ही नहीं हैं, तो उन्हें काटेगा कौन?"

उद्धव ठाकरे का दावा: "आत्मविश्वास खो चुके हैं फडणवीस"

परभणी की सभा में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस के साथ एक ही फ्लाइट में सफर करने का संदर्भ दिया था। ठाकरे ने दावा किया, "हाल ही में देवेंद्र फडणवीस मुझे विमान में मिले, वे बेहद बेबस और लाचार दिख रहे थे। 'ऑपरेशन टाइगर' के नाम पर उनके अपने ही वरिष्ठ नेता उनके पंख काट रहे हैं, यह बात उन्हें भी अच्छे से समझ आ रही है। वे अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं और समझ नहीं पा रहे कि न्याय के लिए किसका दरवाजा खटखटाएं।"

ठाकरे ने आगे नितिन गडकरी का उदाहरण देते हुए कहा, "कल को अगर फडणवीस पीएम पद की रेस में आ गए तो? जैसे नितिन गडकरी के पंख काट दिए गए और उनकी निष्ठा में इथेनॉल का पानी मिला दिया गया, वैसे ही फडणवीस के साथ हो रहा है।"

फडणवीस का सधे हुए अंदाज में पलटवार– "मैं तो वेब सीरीज देख रहा था"

उद्धव ठाकरे के इस तंज पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मेरे पंख कौन काटेगा? मेरे पास खोने के लिए पंख नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता का प्यार और मेरी पार्टी के वरिष्ठों का मजबूत आशीर्वाद है।"

विमान यात्रा का सच बताते हुए फडणवीस ने कहा:"उस सर्विस फ्लाइट में उद्धव ठाकरे एक तरफ बैठे थे और मैं दूसरी तरफ। अगर हम अगल-बगल बैठे होते, तो निश्चित रूप से बातचीत होती। लेकिन मेरी एक आदत है कि जब भी मैं फ्लाइट में होता हूँ, तो अपने मोबाइल पर डाउनलोड की हुई वेब सीरीज देखता हूँ। मैंने वही किया।"

"क्या हम पागलों के बाजार में बैठे हैं?"

राजनीतिक चर्चाओं के स्तर पर नाराजगी जताते हुए फडणवीस ने कहा, "अगर संयोग से हम एक ही कमर्शियल फ्लाइट में बैठ गए, तो उस पर इतनी राजनीति और चर्चा क्यों? यह सब देखकर ऐसा लगता है कि जैसे हम पागलों के बाजार (वेड्यांच्या बाजारात) में बैठे हैं। आज राज्य में राजनीतिक गपशप से ज्यादा विकास के मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। ऐसी निरर्थक चर्चाओं से किसी का भला नहीं होने वाला।"