logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

डॉक्टर्स डे पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1,400 नए डॉक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र


मुंबई: डॉक्टर्स डे के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में 1,400 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

डॉक्टर्स डे के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए 1,400 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दी।

मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों की एक साथ भर्ती की जा रही है। इस भर्ती से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा और राज्य के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और आम नागरिकों को समय पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।