logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

"गोंदिया-भंडारा में महायुति सातों सीटों पर जीतेगी चुनाव", प्रफुल्ल पटेल ने जताया विश्वास


गोंदिया: राष्ट्रवादी अजीत पवार समूह के नेता और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल की प्रचार सभा में विश्वास व्यक्त किया है कि गोंदिया भंडारा जिले में महायुति की सभी सात सीटों पर जीत होगी। वहीं, नाना पटोले पर भी तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा कि “जो भावी हैं, वो भावी ही रहेंगे।”     

गोंदिया के भीम नगर मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने महायुति सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही संविधान खतरे में होने वाली बात पर पटेल ने जनता को आश्वासन दिया।  

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “भारत रत्न डॉ बाबा साहेब का संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं था, लेकिन धारा 370 हटने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी भारत के संविधान की शपथ ली. इसलिए कोई कुछ भी कहे उस पर विश्वास न करें, हमारा संविधान कश्मीर से कन्याकुमारी तक लागू है।”