logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त! अब स्थानीय निकाय प्रशासक शासन के अधीन


अमरावती: तिवसा और भातकुली नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ढाई साल का कार्यकाल मंगलवार 13 अगस्त को समाप्त होने वाला है, और इन दोनों नगर पंचायतों पर बुधवार 14 अगस्त से प्रशासन राज शुरू होने वाला है। राज्य की 105 नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का कार्यकाल अगस्त से सितंबर 2024 के बीच खत्म होने वाला है। इसमें जिले की दो नगर पंचायत तिवसा और भातकुली भी शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अभी तक लॉटरी नहीं निकाली गई है। इसलिए, महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पालिका और औद्योगिक शहर अधिनियम, 1956 की धारा 60 के अनुसार, तिवसा और भातकुली नगर पंचायत के महापौरों का ढाई साल का कार्यकाल 13 अगस्त मंगलवार को समाप्त हो रहा है।

और दोनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद  के एक ही समय में खाली हो रहे हैं, इसलिए जब तक नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष  का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कामकाज की जिम्मेदारी  दोनों जगहों के उपविभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है। इस संबंध में कलेक्टर सौरभ कटियार ने 8 अगस्त को आदेश जारी किये हैं। अब जिले के सभी स्थानीय निकाय प्रशासक शासन के अधीन हैं।