logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

"पद आते-जाते रहते हैं, विचारधारा से समझौता नहीं...", राज्यसभा सीट को लेकर चली चर्चाओं पर पहली बार बोली नवनीत राणा; देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार का जताया आभार


अमरावती: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं, वहीं नेता भी सांसद के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं। हालांकि, टिकर और उम्मीदवारों की चर्चा अभी भी जारी है। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनने और एनसीपी में शामिल होने की चर्चाओं पर पूर्व सांसद नवनीत राणा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अमरावती में आयोजित एक राजनैतिक कार्यक्रम में बोलते हुए राणा ने अपनी विचाधारा पर अडिग रहने और टिकट के लिए किसी के दरवाजे पर नहीं जाने की बात कही। इसी के साथ राणा ने कहा कि, मैं पदों के लिए किसी के दरवाजे पर नहीं गई हूं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट के लिए मैं किसी के चौखट पर नहीं गई थी।" 

सुनेत्रा पवार और देवेंद्र फडणवीस का माना आभार
राज्यसभा चुनाव की चर्चाओं का जिक्र करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि उन्हें राज्यसभा के जरिए देश की सेवा करने का अवसर मिले। उन्होंने इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में पद आते और जाते रहते हैं, लेकिन उनके लिए उनके सिद्धांत सबसे ऊपर हैं।

"विचारधारा से कोई समझौता नहीं, आखिरी सांस तक लड़ूंगी"
अपने कड़े तेवर दिखाते हुए पूर्व सांसद ने कहा, "पद मिलना या न मिलना राजनीति का हिस्सा है, लेकिन मैं अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करूंगी। अपनी विचारधारा और जनता की लड़ाई के लिए मैं आखिरी सांस तक मैदान में डटी रहूंगी।" इसके साथ ही उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि वह आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और मैदान में उतर चुकी हैं।

संसद दौरे को याद कर भावुक हुईं नवनीत
भाषण के दौरान नवनीत राणा अपनी सांसदीय कार्यकाल को याद करते हुए थोड़ी भावुक भी नजर आईं। उन्होंने याद दिलाया कि जब वह सांसद थीं, तब उन्होंने अमरावती और विदर्भ के कई छात्र-छात्राओं को देश के संसद भवन (पार्लियामेंट हाउस) का दौरा कराया था और उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से रूबरू कराया था। उन्होंने मलाल जताते हुए कहा कि फिलहाल सांसद न होने की वजह से वह बच्चों के लिए ऐसा नहीं कर पा रही हैं, जिसका उन्हें बेहद खेद है।