logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा का 6202.99 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश; बिना नए टैक्स बोज के नागपुर को 'स्मार्ट और वैश्विक' बनाने का महासंकल्प


नागपुर: लंबे इंतजार और आचार संहिता हटने के बाद आखिरकार नागपुर महानगरपालिका (NMC) का वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट आज मनपा सदन में पेश कर दिया गया। स्थायी समिति की सभापति शिवानी दानी-वखरे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6202 करोड़ 99 लाख रुपये का संतुलित और मुनाफे (शिल्लक) का बजट महापौर नीता ठाकरे को सौंप दिया। खास बात यह है कि इस बजट में नागपुरवासियों पर कोई भी नया टैक्स या अतिरिक्त कर का बोझ नहीं डाला गया है।

बजट में जहां वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल आय 6202.99 करोड़ (शुरुआती शेष 512.61 करोड़ सहित) अनुमानित है, वहीं कुल खर्च 6202.48 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। वर्ष के अंत में मनपा की तिजोरी में 50.18 लाख रुपये की बचत का अनुमान लगाया गया है। इसी के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 का संशोधित बजट भी पेश किया गया।

भट सभागृह में जुटी मनपा की विशेष सभा
पिछले 19 मई को स्थगित हुई मनपा की विशेष आमसभा आज कविवर्य सुरेश भट सभागृह में महापौर श्रीमती नीता ठाकरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उपमहापौर श्रीमती लीला हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता श्री नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, विपक्ष नेता श्री संजय महाकालकर, निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे, अतिरिक्त आयुक्त श्री अंकित और श्री मिलिंद मेश्राम सहित सभी नगरसेवक व आला अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने इस बजट को 'सर्वसमावेशी और आम जनता को राहत देने वाला' बताया है।

बजट की 15 बड़ी घोषणाएं:
1. नाग नदी के लिए 200 करोड़ के बॉन्ड (कर्ज रोखे)
नागपुर की पहचान 'नाग नदी' को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मनपा इतिहास में पहली बार 200 करोड़ रुपये के कर्ज रोखे (बॉन्ड्स) जारी कर फंड जुटाएगी।

2. 'माझा प्रभाग, स्मार्ट प्रभाग' योजना
जो प्रभाग टैक्स कलेक्शन, सफाई और जल संरक्षण में अव्वल रहेगा, उसे 50 लाख रुपये का विशेष विकास फंड दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक नगरसेवक का प्रभाग विकास निधि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।

3. 'महापौर माहेर योजना' और 'मजदूरों के लिए ठिया'
शादी के बाद नागपुर से बाहर गईं और उल्लेखनीय कार्य करने वाली बेटियों का मकर संक्रांति पर 'माहेरवाशिन' के रूप में सम्मान किया जाएगा। वहीं काम की तलाश में आने वाले मजदूरों के लिए सभी जोनों में विश्राम केंद्र (ठिया) बनेंगे।

4. नागपुर के 'ब्रांड' को पहचान: सावजी, मारबत और पर्यटन कैलेंडर
नागपुर के प्रसिद्ध 'सावजी' व्यंजनों को वैश्विक पहचान देने के लिए 7 दिवसीय 'सावजी बुनकर महोत्सव' और पारंपरिक 'मारबत महोत्सव' के जरिए पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। शहर के 100 चौकों पर QR कोड के जरिए ऐतिहासिक जानकारियां देने के लिए 'नागपुर पर्यटन विकास योजना' और #VisitNagpur मार्गदर्शिका शुरू होगी।

5. युवाओं के लिए 'सुषमा स्वराज केंद्र' व फॉरेन लैंग्वेज ई-लाइब्रेरी
प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC/MPSC) की तैयारी के लिए हर विधानसभा में किफायती 'सुषमा स्वराज मार्गदर्शन केंद्र' खुलेंगे। साथ ही प्रमिलाताई मेंढे के नाम पर जापानी, जर्मन और फ्रेंच भाषा सीखने के लिए ई-लाइब्रेरी बनेगी।

6. 'जमशेदजी टाटा इनक्युबेशन सेंटर' (Gen Z के लिए)
नागपुर के युवाओं को स्टार्टअप क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मनपा, शासन और DPC के माध्यम से एक अत्याधुनिक स्टार्टअप इनक्युबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा।

7. 'हाईटेक मनपा': AI चैटबॉट और खुद का डेटा सेंटर
डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए टैक्स और पानी से जुड़े सवालों के लिए एआई-आधारित ऑडियो और टेक्स्ट चैटबॉट्स लॉन्च होंगे। साथ ही मनपा अपना खुद का सुरक्षित अत्याधुनिक डेटा सेंटर बनाएगी।

8. वॉटर बॉटलिंग प्लांट और डक्टिंग पॉलिसी
NMC के पास 750 MLD पानी की उपलब्धता है। भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए मनपा 'ऑरेंज सिटी बॉटलिंग प्लांट' लगाएगी। साथ ही बिना किसी खर्च के राजस्व बढ़ाने और आकाशीय तारों का जाल खत्म करने के लिए 'डक्टिंग पॉलिसी' के तहत 1000 किमी फाइबर ऑप्टिक केबल नेटवर्क को दुरुस्त किया जाएगा।

9. 200 खेल मैदान और भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विजन के अनुसार शहर के 200 मैदानों का विकास होगा, जिनमें से इस अमृत महोत्सवी वर्ष में 75 मैदानों का कायाकल्प करने के लिए 45 करोड़ की तरतूद की गई है।

10. मनपा शताब्दी संग्रहालय आणि एक्सपीरियंस सेंटर
मनपा के अमृत महोत्सवी वर्ष के मौके पर एक 'शताब्दी संग्रहालय' बनेगा। साथ ही ऐतिहासिक 'नगर भवन' में नागपुर के 300 साल के इतिहास को ऑडियो-विजुअल रूप में दिखाने के लिए 'एक्सपीरियंस सेंटर' बनेगा।

11. स्वास्थ्य: 'महापौर हर्ष, मुस्कान' और 'नेत्र ज्योति योजना'
18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के दांतों के इलाज के लिए 25 लाख का अनुदान दिया जाएगा। वहीं महात्मा नेत्रपेढी के सहयोग से हर प्रभाग में मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन और मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 2 के हिसाब से 12 नए प्रोटोटाइप UPHC (शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) बनेंगे।

12. पूर्व मेयर पुष्पाताई घोडे 'सायकल बँक' योजना
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर की 75 मेधावी और होनहार छात्राओं को मनपा की ओर से मुफ्त साइकिल वितरित की जाएगी।

13. 5 प्रमुख सड़कों पर 'पे एंड पार्क' पॉलिसी
यातायात की समस्या और अवैध पार्किंग से निपटने के लिए शहर की 5 प्रमुख सड़कों पर प्रायोगिक तौर पर 'Pay & Park' योजना शुरू होगी। सफल होने पर व्यापक पार्किंग नीति बनाई जाएगी।

14. रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
रोज 1 लाख लीटर से अधिक पानी इस्तेमाल करने वाले 54 बड़े ग्राहकों को ETP/STP लगाने की ताकीद दी गई है। अब से नए बनने वाले बड़े रास्तों (टप्पा 5) पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य होगी। साथ ही शहर में सड़कों के किनारे 209 जगहों पर Recharge Shaft बनाए जाएंगे।

15. चौकों पर गूंजेगा 'महा संगीत'
नागपुर के प्रमुख चौकों पर सुबह 7 से 8 बजे तक महाराष्ट्र की संस्कृति पर आधारित मधुर संगीत बजाया जाएगा ताकि नागरिकों के दिन की शुरुआत सकारात्मक हो। इसके लिए मनपा पर कोई वित्तीय बोझ नहीं आएगा।