logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

TET पेपर लीक पर राज्यमंत्री पंकज भोयर का बड़ा बयान, राहुल गांधी के आरोपों और ठाकरे-फडणवीस मुलाकात पर भी तोड़ी चुप्पी


अमरावती: महाराष्ट्र में आज आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर लीक मामले पर राज्य के शालेय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सरकार का पक्ष रखते हुए बड़ा बयान दिया है। राज्यमंत्री भोयर ने साफ किया कि परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचनाओं और उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस की चर्चित विमान मुलाकात पर भी बेबाकी से जवाब दिया।

राज्यमंत्री पंकज भोयर ने बताया कि, "आज राज्यभर के 1,028 केंद्रों पर TET परीक्षा का आयोजन होना था। शारीरिक शिक्षा विभाग और परीक्षा परिषद की ओर से परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।

पंकज भोयर ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कहा, "परीक्षा से तीन दिन पहले भिवंडी इलाके में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के पास परीक्षा के मूल प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते पेपर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस प्रशासन ने तत्काल इस पर त्वरित कार्रवाई की और मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि हमारी सरकार परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं करती, इसलिए पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आज होने वाली परीक्षा को रद्द (स्थगित) करने का निर्णय लिया गया।"

राहुल गांधी की 'पेपर लीक' वाली टिप्पणी पर पलटवार
देशभर में पेपर लीक के मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सरकार को घेरे जाने पर राज्यमंत्री भोयर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी विपक्ष में हैं, इसलिए उनका काम सिर्फ आलोचना करना है। उनके द्वारा की जा रही टीका-टिप्पणी पूरी तरह अपेक्षित है। लेकिन हकीकत यह है कि हमारी सरकार ने पेपर लीक होने से रोकने के लिए पहले ही पूरी तत्परता और खबरदारी दिखाई। जैसे ही गड़बड़ी का अंदेशा हुआ, हमने तुरंत एक्शन लिया। यह दिखाता है कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर कितनी गंभीर है।"

उद्धव ठाकरे के विदर्भ दौरे और 'विमान मुलाकात' पर कही यह बात
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के विदर्भ दौरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विमान में हुई मुलाकात की चर्चाओं पर भी राज्यमंत्री भोयर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस, दोनों ही महाराष्ट्र की राजनीति के बहुत बड़े नेता हैं। सर्विस फ्लाइट में सफर के दौरान उनके बीच वास्तव में क्या चर्चा हुई, यह सिर्फ उन दोनों को ही पता है। लेकिन राजनीति में कोई भी बात छिपी नहीं रहती, उनके बीच क्या बातचीत हुई यह भविष्य में हम सभी के सामने आ ही जाएगा।"