logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Nagpur Violence: 'साजिश का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी', विधानसभा में बोले CM देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: नागपुर में हुई हिंसा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा लगातार जाँच जारी है। पुलिस ने अभी तक हिंसा में 13 मामला दर्ज किये हैं, जिसमें अब तक 110 लोगो को गिरफ्तार किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधानसभा सत्र के अंतिम सप्ताह में प्रस्ताव में चर्चा के दौरान नागपुर हिंसा पर जवाब दिया है। फडणवीस ने कहा कि, मामले की जाँच जारी है और इसमें जो भी अपराधी शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

फडणवीस ने कहा, "गृह मंत्री होने के नाते, सब कुछ सीधे मुझसे जुड़ा हुआ है। आपने मुझे 2022 से 24 तक के लिए टारगेट किया। लेकिन नतीजा ये हुआ कि लोगों ने हमें पहले से भी ज्यादा रिकॉर्ड जनादेश दिया। जब भी कुछ होता है, कुछ लोग मेरा मज़ाक उड़ाते हैं। देखिए, जो भी घटनाएं हुई हैं, उन पर गृह विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। फडणवीस ने चेतावनी दी कि यदि उनका कोई रिश्तेदार होगा तो वह कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। मेरा भाई भारत का संविधान है और मेरे मित्र महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोग हैं। फडणवीस ने चेतावनी दी कि इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं दिया जाएगा।"