logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

“हमारे बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार”, प्रहार पार्टी प्रमुख बच्चू कडु का दावा


अमरावती: बुधवार 20 नवंबर को राज्य में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, अब उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद है. इस बार अमरावती में भी मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच प्रहार पार्टी के प्रमुख बच्चू कडु ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके बिना राज्य में किसी की भी सरकार बनना संभव नहीं है.

कडु ने कहा, “सरकार बनाने की क्षमता किसी में नहीं है. हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी. समय आने पर निर्दलीय और छोटे दल मिलकर साथ आएंगे, तब ये बड़ी पार्टियां किनारे हो जाएंगी और छोटी पार्टी सत्ता में आ जाएगी.”

बच्चू कडु ने दावा करते हुए कहा, “राज्य में महाशक्ति की 15 से 20 सीटें आएंगी. हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे, बल्कि हम बड़ी पार्टी का समर्थन लेंगे. हम किसी बड़ी पार्टी के साथ सरकार बनाने के बजाय निर्दलीयों और छोटी पार्टियों की सरकार बना सकते हैं और इसके लिए किसका समर्थन चाहिए ये हम तय करेंगे. राज्य में मुख्यमंत्री किसी छोटी पार्टी से होगा.”