logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

“पति-पत्नी के बीच बाहरी लोगों को नहीं बोलना चाहिए”, रवि राणा की बीजेपी में एंट्री पर नवनीत राणा की प्रतिक्रिया


अमरावती: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया था कि नवनीत राणा एक दिन रवि राणा को बीजेपी में लाएंगी। नवनीत राणा ने बावनकुले के इस बयान पर  प्रतिक्रिया दी है। नवनीत राणा ने कहा कि पति पत्नी के बीच में तीसरे को नहीं बोलना चाहिए। 

नवनीत राणा ने कहा, “रवि राणा की पत्नी होने के नाते कहती हूं कि मैं बीजेपी में हूं. मेरे नेता नरेंद्र मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस हैं। मैंने अपना निर्णय स्वयं लिया है। रवि राणा अपनी इच्छा के मुताबिक फैसला लेंगे।” नवनीत राणा ने कहा कि बेहतर है कि बाहरी लोग पति पत्नी के बीच में कुछ न बोलें।

अपनी इस प्रतिक्रिया से नवनीत राणा द्वारा ‘बीजेपी नेताओं पर हमला करने’ जैसी बात की चर्चा शुरू हो गई है। भविष्य में शहर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नवनीत राणा से थोड़ा सावधान रहना होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।