logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Pardi Flyover: भाजपा विधायक कृष्ण खोपड़े ने जाँच की मांग, कहा- दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई


नागपुर: पारडी फ्लाईओवर के नव उद्घाटित हिस्से से गिरा कॉन्क्रीट का मुद्दा शहर में गर्मा गया है। विपक्षी इसको लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। वहीं अब इसको लेकर पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने जाँच की मांग की है। खोपड़े ने कहा कि, इसको लेकर वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखेंगे और जाँच की मांग करेंगे। इसी के साथ भाजपा विधायक ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही। 

पूर्व नागपुर के भंडारा रोड पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए करोडो रूपये ख़र्च कर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुलिया के तीन हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया था। हालांकि, एचबी टाउन के सेन्ट्रल एविनियु और भांडेवाड़ी वाले हिस्से का काम काम पूरा नहीं हुआ था, जिसके कारण उसे खोला नहीं गया था। दोनों हिस्से का काम पूरा होने के बाद गुरुवार को बड़े गाजे-बाजे के साथ पुलिया को यातायात के लिए खोला गया। पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने बड़ी संख्या में आई आम जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूगी में फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान खोपड़े खुद कार से फ्लाईओवर पर चले।