logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

"राहुल गांधी यानी 'रिजेक्टेड माल'..." मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला


मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए फडणवीस ने राहुल गांधी को 'रिजेक्टेड माल' करार देते हुए कहा कि उनकी बातों को राज्य और देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति और आम जनता को मिलने वाली बड़ी राहतों का भी ब्योरा दिया।

"उन्हें समझ ही नहीं आता"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से की गई 'ईंधन बचत' की अपील पर राहुल गांधी की आलोचना का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री ने ईंधन बचत का आह्वान देशहित में किया है। अगर राहुल गांधी को इसका अर्थ समझ नहीं आता, तो इसमें उनकी समझ का दोष है। जनता को यह बात बखूबी समझ आती है।" मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा, "राहुल गांधी इस देश के सबसे ज्यादा नकारे गए नेता हैं, वह 'रिजेक्टेड माल' हैं। उन्हें आप (मीडिया) महत्व देते हैं, हम नहीं।"


महाराष्ट्र बनेगा $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी

सीआईआई (CII) की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र जल्द ही एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र आज एफडीआई (FDI), स्टार्टअप और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहा है। सरकार का लक्ष्य इन क्षमताओं का उपयोग कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

बिजली बिलों में भारी कमी

राजनीतिक हमलों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के लिए खुशखबरी भी साझा की। उन्होंने बिजली दरों में ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया। अगले 5 वर्षों में घरेलू बिजली दरों में 26% की बड़ी कटौती होगी। उद्योगों के लिए बिजली दरों में हर साल 2 से 3 प्रतिशत की कमी की जाएगी, जिससे महाराष्ट्र के व्यापार को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

ईंधन बचत और वैश्विक संकट

पड़ोसी देश पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए फडणवीस ने कहा कि वहां पेट्रोल 450 रुपये के पार है, लेकिन भारत में मोदी सरकार के सटीक नियोजन की वजह से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने अपील की कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन का संयमित उपयोग जरूरी है।