logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रविकांत तुपकर पर शेकाप की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से किया निष्कासित


बुलढाणा: किसान नेता रविकांत तुपकर पर स्वाभिमानी किसान पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी अध्यक्ष राजू शेट्टी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष जलिंदर पाटिल ने तुपकर को पार्टी से निष्कासित करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पुणे में अयोजित प्रेस वार्ता में पाटील ने कहा कि, तुपकर पिछले तीन साल से पार्टी के किसी कार्यक्रम में शमिल नहीं हुए और खुद की टीआरपी के लिए आंदोलन करते रहे।

जालिंदर पाटिल ने कहा, “लोकसभा में राजू शेट्टी की हार के बाद हम काम कर रहे हैं। हमें संगठन के नेता रविकात तुपकर की बैठक की जानकारी नहीं है। उन्हें संगठन ने लाल बत्ती दी, पद दिया।” 

पाटिल ने कहा, “तुपकर ने एक बार पार्टी छोड़ी, फिर लौट आए। काम जारी रखा। वह हाल ही में तीन गन्ना सम्मेलनों में मौजूद नहीं रहे हैं। वे हमारे नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं। एक अनुशासनात्मक समिति नियुक्त की गई। मैंने उन्हें एक पत्र दिया और वे नहीं आये।” 

तुपकर की प्रतिक्रिया 

इस कार्रवाई पर रविकांत तुपकर ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिस स्वाभिमानी किसान संगठन के लिए 22 साल तक मैंने अपना खून पानी कर दिया, उसी स्वाभिमानी किसान संगठन का ऐसा फैसला चौंकाने वाला है। मुझे नहीं पता कि राजू शेट्टी और मेरे बीच अनबन क्यों हुई। क्या यह हमारी गलती है कि हमने प्याज और धान के लिए आंदोलन किया? मुझे उम्मीद नहीं थी कि राजू शेट्टी ऐसा फैसला लेंगे। हमने 24 तारीख को मीटिंग बुलाई है। हम उस बैठक में आगे के फैसले लेंगे।”