logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

“राणा को उखाड़ फेंकने के लिए कुछ भी करेंगे”, उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बच्चू कडू की चेतावनी


अमरावती: बीजेपी ने अमरावती लोकसभा क्षेत्र से नवनीत राणा की उम्मीदवारी की घोषणा की है. नवनीत राणा की उम्मीदवारी का अमरावती के स्थानीय नेताओं समेत प्रहार विधायक बच्चू कडू ने खुलकर विरोध किया था. फिर भी नवनीत राणा बीजेपी से टिकट लेकर आये हैं. बच्चू कडू इससे काफी नाराज हैं. बच्चू कडू ने कहा है कि वह नवनीत राणा को गिराने के लिए कुछ भी करेंगे। तो अब अमरावती लोकसभा में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

बच्चू कडू ने यूसीएन के संवाददाता से बातचीत में कहा, “नवनीत राणा ने घर में घुसने और बीजेपी का दफ्तर तोड़ने की बात कही थी, उन्होंने कहा कि हम गुवाहाटी जाने वाले खोखे लेकर गए. सरकार है इसलिए फडणवीस फोन करते हैं, लेकिन में अमरावती टिकट देते के समय नहीं बुलाते.”

कडू ने कहा कि हमने बीजेपी के सामने अपना पक्ष रखा था, लेकिन बीजेपी की ओर से राणा को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. बच्चू कडू ने चेतावनी दी है कि हम नवनीत राणा की उम्मीदवारी का पुरजोर विरोध करेंगे.