logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पोलिंग पार्टी के लिए 281 बसों की जरूरत, एसटी विभाग उपलब्ध करा सका केवल 236 बसें


अमरावती: जिले में आगामी चुनावों के मद्देनजर पोलिंग पार्टी को 2708 मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए कुल 281 एसटी बसों की आवश्यकता थी। हालांकि, एसटी विभाग ने केवल 236 बसों का इंतजाम किया है, जिससे निर्वाचन आयोग और प्रशासन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।


यह निर्णय लिया गया है कि पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एसटी बसों का ही उपयोग किया जाएगा, लेकिन अमरावती और बडनेरा क्षेत्रों के लिए एसटी बसें उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। चुनाव आयोग ने 20 नवंबर को पूरे राज्य में मतदान आयोजित करने का निर्णय लिया है, लेकिन इस दौरान अन्य स्थानों से बसें लाने में असमर्थता जताई गई है।


एसटी विभाग द्वारा बसों की कमी के कारण अतिरिक्त बसों के लिए अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इस स्थिति के मद्देनजर, चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अड़चन को टालने के लिए प्रशासन विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर विचार कर रहा है।