logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

एनडीए के खिलाफ काम करने वालों पर होगी कार्रवाई, विधायक रवि राणा ने एनडीए नेताओं को दी चेतावनी


अमरावती: विधायक रवि राणा ने जिले के भाजपा शिंदे गुट के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी से एनडीए के घटक दल का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ वे निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनडीए के सभी घटक दल सांसद नवनीत राणा के मंच पर दिखेंगे और उनके लिए प्रचार भी करेंगे.

रवि राणा ने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता एनडीए के खिलाफ प्रचार करेगा तो पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. अमरावती में बीजेपी और शिंदे गुट की ओर से नवनीत राणा की उम्मीदवारी का कड़ा विरोध हो रहा है. जिसके चलते रवि राणा ने स्थानीय नेताओं को प्रचार नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.   

रवि राणा ने कहा, “इस लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा तीन लाख वोटों से जीतेंगी और मैं उनके सभी विरोधियों को उनके लिए प्रचार करने पर मजबूर कर दूंगा. राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों को पूरा करने में जुटे हैं.” 

रवि राणा ने यह भी कहा कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी. ऐसे में देखना यह है कि रवि की इस चेतावनी पर स्थानीय बीजेपी और शिंदे गुट के नेताओं की क्या प्रतिक्रिया होगी.