logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

हार देखकर बौखलाई महाविकास अघाड़ी, इसलिए गुंडागर्दी पर उतरी; चित्रा वाघ का हमला


अमरावती: धामणगांव रेलवे विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रताप अडसड की बहन पर हमला करने की घटना से जिले की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा के नेता महाविकास अघाड़ी पर हमलावर हो गई है। भाजपा विधायक चित्र वाघ ने घटना के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया है। वाघ ने कहा कि, "हार देखकर विरोधी बौखला गए हैं, जिसके कारण वह अब गुंडागर्दी पर उतर आये हैं।"

अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए वाघ ने कहा, "हमारे उम्मीदवार और विधायक प्रताप अडसड़ की बहन अर्चना रोठे पर बहुत ही जानलेवा हमला हुआ है. कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया, उन्हें जान से मारना चाहते थे. हम ऐसी घटनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. इस घटना के बाद हमारे उम्मीदवार या उनकी बहन ने कोई बयान नहीं दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को इस बारे में पता नहीं था. लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र जगताप ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि यह एक स्टंट था और कुछ समय बाद इसे डिलीट कर दिया, मुझे कार्यकर्ताओं से इस बारे में पता चला।"

वाघ ने आगे कहा, "मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि अगर भाजपा के किसी कार्यकर्ता को इस बारे में पता नहीं था, तो कांग्रेस उम्मीदवार को कैसे पता चला? इससे यह स्पष्ट होता है कि यह कैसे हुआ और किसने किया। महाविकास अघाड़ी को अपनी हार दिखाई दे रही है और उसी के कारण वे इस तरह की गुंडागर्दी कर रहे हैं लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।"