logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

SC के निर्णय के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की शुरू हुई सुगबुगाहट, कडू बोले इन तारीखों को हो सकता है शपथ ग्रहण


अमरावती: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) को बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने महाविकास अघाड़ी (MVA) की उस मांग को ख़ारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे की सरकार (Uddhav Government) को बहाल करने की मांग की थी। अदालत के इस निर्णय के बाद यह तय हो गया है कि, राज्य सरकार पर अभी कोई संकट नहीं है। वहीं इसके बाद राज्य मंत्री मंडल विस्तार की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। इसी बीच प्रहार जनशक्ति प्रमुख बच्चू कडु (Bacchu Kadu) ने शपथग्रहण की तारीख को लेकर बड़ी जानकारी दी है।  

शुक्रवार 12 मई को अमरावती में एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर जवाब देते हुए कडू ने कहा, “मंत्रिमंडल का विस्तार 21 मई से 26 मई तक किया जाएगा. कुल मिलाकर यह बात मेरे कानों में आ रही खबरों के आधार पर कह रहा हूं। अगर अभी कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ तो 2024 के बाद होगा।”

मुझे दिया वचन जरूर निभाया जाएगा विश्वास 

वहीं खुद के कैबिनेट में शामिल होने के सवाल पर प्रहार प्रमुख ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कैबिनेट विस्तार में कोई दिक्कत नहीं है. अब जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए। इस विस्तार में मेरा किरदार कब शामिल होगा, कहा नहीं जा सकता। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे अपना वचन दिया। वे अपनी बात रखेंगे, यह तय है।”

जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार 

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के ऊपर लगी अनिश्चित रोक हट गई है। वहीं बीते गुरुवार को जब इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया गया तो उन्होंने जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने की बात कही थी। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में 18 मंत्री शामिल हैं। वहीं अभी 28 सीटें खाली हैं। चल रही चर्चाओं के अनुसार लेकिन कहा जा रहा है कि 12 सीटें शिंदे गुट को और 16 सीटें बीजेपी को मिलेंगी।