logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नतीजों के बाद अमरावती के ‘किंग मेकर’ बने डॉ अनिल बोंडे


अमरावती: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर नजर रखते हुए जिले की जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल बोंडे और शहर की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक प्रवीण पोटे को शहर अध्यक्ष का पद देकर दी थी। प्रवीण पोटे ने नगर पालिका क्षेत्र में सुलभा खोडके के लिए कड़ी मेहनत की। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीण इलाकों में प्रभाव वाली जगहों पर जाकर महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया.

डॉ. बोंडे ने पूरे जिले को कवर किया। जिले में ओबीसी समुदाय का अच्छा खासा दबदबा है. उसी को ध्यान में रखते हुए प्रमोद कोर्डे को निगम का अध्यक्ष पद दिया गया. वहीं मोर्शी सीट से उमेश यावलकर को उम्मीदवार बनाया गया. इसके बदले ओबीसी समुदाय ने बीजेपी को जीताया. इसमें डॉ. बोंडे की भूमिका अहम थी. 

वहीं युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक रवि राणा की सहमति से उन्होंने पार्टी से केवलराम काले और प्रवीण तायडे की उम्मीदवारी की पुष्टि की. कुल मिलाकर इस चुनाव में आठ में से पांच सीटों पर बीजेपी को जीत मिली. इसके अलावा महायुति के दो उम्मीदवार सुलभा खोडके और रवि राणा निर्वाचित हुए। जिले में भाजपा का भगवा लहराया। इस सारे खेल के ‘किंग मेकर’ डॉ. अनिल बोंडे रहे.