logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधायक राजेश वानखड़े और कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर के बीच आरोप-प्रत्यारोप


अमरावती: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक यशोमति ठाकुर और नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक राजेश वानखड़े के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू है. विधायक राजेश वानखड़े ने आरोप लगाया है कि यशोमती ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र में कोई उद्योग नहीं लाया, उन्होंने सिर्फ पैसा खाने के लिए काम किया. वानखड़े ने कहा कि यशोमति ठाकुर ने दूध डेयरी तो निकाल ली लेकिन उसकी सब्सिडी खा गईं और कोई विकास कार्य नहीं किया.

पूर्व कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने भी प्रतिउत्तर देते हुए कहा है कि विधायक राजेश वानखड़े ठेकेदार हैं और उन्होंने दूध डेयरी के बारे में गलत बात कही है.

ठाकुर ने कहा कि यदि मैंने यशोधरा दूध डेयरी का पैसा खाया है तो आपको साबित करना होगा अन्यथा मैं आपको बहुत कुछ साबित कर दूंगी, यह मेरी चेतावनी है.

यशोमति ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर सरकारी पैसे से सरकारी जमीन ली गई है तो वानखड़े साबित करें, नहीं तो अपना मुंह बंद रखें.