logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कृषि केन्द्रो के खिलाफ बच्चू कडु ने खोला मोर्चा, दोगुनी कीमत में बीज बेंचने पर जेल में डालने की दी धमकी


अमरावती: बीज की बड़ी मात्रा में कालाबाजारी और नकली बीज बिक्री की शिकायत मिलने के बाद विधायक बच्चू कडू अब कृषि केंद्र संचालकों के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। बच्चू कडू ने स्टिंग ऑपरेशन कर दोषी बीज विक्रेताओं को जेल भेजने की चेतावनी देने से हड़कंप मच गया है।

जिले में कपास की एक विशेष किस्म के बीज के लिए किसान सुबह से ही कृषि सेवा केंद्रों पर कतार में लगे हुए हैं। लेकिन बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान आक्रामक हो रहे है। इस बीच, विधायक बच्चू कडू को अजीत 155 के बीज अत्यधिक कीमतों पर बेचे जाने के साथ और कई शिकायते मिली।

इसे देखते हुए बच्चू कडू अचलुपर स्थित कृषि उपज बाजार समिति में गए तो कई किसानों ने उन्हें अजीत 155 बीजों की कालाबाजारी के बारे में जानकारी दी। सामान की कमी बताकर केंद्र चालक किसानों से मनमाना पैसा वसूल रही है। इसलिए बच्चू कडू ने जिले के कृषि केंद्र संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे इस संबंध में स्टिंग ऑपरेशन करेंगे और यदि कोई केंद्र संचालक दोषी पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.