logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: राणा दंपत्ति की दही हंडी, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद


अमरावती: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के नवाथे चौक पर राणा दम्पति के युवा स्वाभिमान का दहीहांडी उत्सव मनाया जायेगा. इस दही हांडी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र  फडणवीस समेत सुपरस्टार संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, अमीषा पटेल, राजपाल यादव आदि मौजूद रहेंगे।

शनिवार को दही हांडी के भव्य मंच का भूमि पूजन एवं हांडी कलश पूजन विधायक रवि राणा, पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी के शुभ हाथों से धार्मिक माहौल में किया गया। इसके अलावा सोमवार 11 सितंबर को अंजनगांव सुर्जी, मंगलवार को तिवसा, बुधवार को परतवाड़ा-अचलपुर, 15 सितंबर को धारणी में भव्य दिव्य दहीहांडी का भी आयोजन किया गया.  

इस भव्य दिव्य दही हांडी में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये, साथ ही प्रत्येक भाग लेने वाले गोविंदा दल  को नकद पुरस्कार दिया जायेगा।  समूह नृत्य के लिए प्रथम पुरस्कार 11000 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7000 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये है, जबकि एकल के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये है और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।