logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अमरावती दौरा रद्द, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लिया निर्णय


अमरावती: एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की घटना शनिवार रात मुंबई के निर्मल नगर इलाके में हुई. इस घटना में बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई है. इस घटना के चलते रविवार को अमरावती में आयोजित उप मुख्यमंत्री अजित पवार की जन सम्मान यात्रा रद्द कर दी गई है. यह जानकारी एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खोडके ने दी है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने रविवार को अमरावती में जनसंमान यात्रा का आयोजन किया. इस मौके पर यहां संत गाडगेबाबा समाधि मंदिर परिसर में एक सभा का भी आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी शामिल होने वाले थे, लेकिन मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

अमरावती की कांग्रेस विधायक सुलभा खोडके ने अजित पवार के स्वागत की तैयारी की थी. अजित पवार ने अमरावती सीट के लिए भारी भरकम फंड दिया था, उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि 13 अक्टूबर को अमरावती में आयोजित राष्ट्रवादी कार्यक्रम में वे उनके स्वागत के लिए विधायक के तौर पर मौजूद रहेंगी। जगह-जगह पोस्टर लगाए गए. कहा जा रहा है कि सुलभा खोडके अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल होंगी।

कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्काषित 

कांग्रेस पार्टी ने विधायक सुलभा खोडके को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारन पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी ने खोडके को छह साल के लिए निष्काषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिया है।