logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शिवसेना ठाकरे गुट के पदाधिकारियों की फ्रीस्टाइल, आरोप-प्रत्यारोप के साथ एक-दूसरे से भिड़े पदाधिकारी


अमरावती: अमरावती में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सभागृह में शिवसेना ठाकरे गुट के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्ति और उनके कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। मोर्शी के पूर्व जिला परिषद सदस्य बंडू सावंत और मोर्शी के उपजिल्हा प्रमुख प्रफुल्ल भोजने के बीच तकरार हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव के संदर्भ में  शिवसेना ठाकरे गुट के पदाधिकारियों की बैठक हुई। लेकिन इस  बैठक में बंडू सावंत ने आरोप लगाया कि प्रफुल्ल भोजने उनके क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिसे वो  बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। करीब पांच से सात मिनट तक दोनों के बीच फ्री स्टाइल  चलती रही। इसके बाद अचलपूर के जिला प्रमुख नरेंद्र पडोळे और अन्य शिवसैनिकों के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप हुए, जिससे सभा में खलबली मच गई।

इस घटना ने बैठक की शुरुआत से पहले ही माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जब विधायक नितिन देशमुख सभा में पहुंचे, तो उन्होंने इस विवाद को शांत किया। बैठक के दौरान ये भी चर्चा में था कि पुराने शिवसैनिकों को नजरअंदाज करके नई नियुक्तियां की गई थी, और इस बदलाव से कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी, जिससे ये विवाद और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं के बीच यह मुद्दा अब चर्चा का विषय बन गया है।