logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: धामनगांव रेलवे तहसील के पिंपलखुटा गांव में नागरिकों की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य अधिकारी शुरू की अस्थाई ओपीडी


अमरावती: जिले के धामनगांव रेलवे तहसील अंतर्गत पिंपलखुटा गांव में अचानक कुछ ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई।  ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की समस्या होने पर उन्हें अंजनसिंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील स्वास्थ्य अधिकारी ने तुरंत गांव में अस्थायी ओपीडी शुरू की।

अमरावती जिले के धामनगांव रेलवे तहसील अंतर्गत पिंपलखुटा गांव के कई परिवार के मरीजों को उल्टी और दस्त की समस्या के साथ इलाज के लिए लाया गया। गांव के ८ साल बच्चे से लेकर कई अन्य बच्चे और बुजुर्गों की तबियत अचानक से बिगड़ गई है, गांव में एक साथ कई लोगों की स्वास्थ्य समस्या होने से इसे दूषित पानी या विषबाधा के दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।  

स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में 5 मरीज केवल दवा से ठीक हो गए, जबकि तीन मरीजों को सलाइन चढ़ाया गया, वैसे फ़िलहाल उन सभी की भी  स्थिति स्थिर है। मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल क्षीरसागर, डॉ. मेघा वानखेडे, डॉ. धीरज देशमुख और डॉ. मयूर सहित अन्य स्टाफ मौजूद हैं। गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता के उपाय भी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।