logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मिली नवनीत राणा, बोली- मुझे एनसीपी का समर्थन


अमरावती: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू शुरू हो गई है। इसी को देखते हुए सांसद नवनीत राणा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की है। राणा ने एनसीपी नेता सुरेखा ठाकरे के आवास पर यह बैठक हुई। बैठक के बाद बोलते हुए राणा ने कहा कि, "मुझे एनसीपी का समर्थन प्राप्त है।"

ज्ञात हो कि, राज्य में विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में चल रहा है। इसी के मद्देनजर अजित पवार अमरावती दौरे पर पहुंचे थे। वहीं इस मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

राणा ने कहा, "मैं युवा स्वभिमन पार्टी का सांसद हूं। यह पार्टी एनडीए की घटक पार्टी है। पिछले चुनाव में, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मेरे नामांकन का समर्थन किया था। हम आज भी एक साथ हैं।" उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए मुझे युवा स्वभिमन पार्टी के अध्यक्ष रवि राणा से टिकट मांगनी होगी। उसके बाद वे तय करेंगे की किसका समर्थन लेना है किसकी नहीं।"

अजित पवार से मुलाकात के सवाल पर बोलते हुए राणा ने कहा, "हम हमेशा अजीत पवार के साथ हैं। उन्होंने 2019 में मेरा समर्थन किया था। मैं उनकी हमेशा ऋणी रहूंगी।" अगले लोकसभा चुनाव में एनसीपी की टिकट पर चुनाव लड़ने क सवाल पर सांसद ने कहा, "मैं एनडीए में हूं। आने वाले दिनों में, हम वही करेंगे जो जनता मुझसे उम्मीद करते हैं।"