logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: महादेव जानकर को लेकर पंकजा मुंडे का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो बनाऊंगा उन्हें मुख्यमंत्री


अमरावती: राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रमुख महादेव जानकर ने भाजपा नेता पंकजा मुंडे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए जानकार ने कहा, "दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे मुझे अपना बेटा मानते थे. पंकजा मुंडे मेरी बहन हैं। अगर मेरी पार्टी के 145 विधायक चुने जाते हैं तो मैं निश्चित तौर पर पंकजा मुंडे को मुख्यमंत्री बनाऊंगा।"

आगामी लोकसभा चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव होने में महज एक साल का समय बचा है. इसलिए राज्य में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रमुख महादेव जानकर इन दिनों पार्टी निर्माण के लिए जनस्वराज्य यात्रा पर राज्य भर में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने आगामी चुनाव में 'एकला चलो रे' का नारा दिया है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए जानकार ने कहा, "हमसे कहा गया कि पार्टी का बीजेपी में विलय कर दो। लेकिन हमने पार्टी का विलय नहीं किया। बीजेपी की सरकार आई क्योंकि हम थे। पश्चिमी महाराष्ट्र में बीजेपी को कोई नहीं जानता। भाजपा एक छोटी सी चिड़िया को वश में करने और उसे बड़ा होते देखने की कोशिश कर रही है।"