logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र प्रशासन के बीच बैठक


अमरावती: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शनिवार को होने वाला है। आगामी चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस के तहत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के अधिकारीयों के बीच बैठक हुई। बैठक में अमरावती, बुरहानपुर, बैतूल और छिंदवाड़ा जिले के अधिकरी मौजूद रहे। इस दौरान सभी जिलों ने चुनाव के दौरान समन्वय बनाकर काम करने और राज्य सीमा क्षेत्र से अवैध प्रवास, अवैध हथियारों की तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी कार्य पर कार्रवाई करने की सहमति जताई। 

अमरावती जिला प्रशासन के साथ कलेक्टर कार्यालय के राजस्व भवन में कानून व्यवस्था की बैठक की। इस बैठक में विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम इरशाद वली, कलेक्टर सौरभ कटियार, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, पुलिस अधीक्षक बैतूल, अपर कलेक्टर सूरज वाघमारे, उप जिला निर्वाचन इस अवसर पर अधिकारी शिवाजी शिंदे एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। 

देखें वीडियो: